[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोरपुरा को मिली 3 करोड़ 85लाख रुपए की जल जीवन मिशन योजना की सौगात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोरपुरा को मिली 3 करोड़ 85लाख रुपए की जल जीवन मिशन योजना की सौगात

डिप्टी सीएम बेरवा के निजी सचिव देवेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा,एवं सरपंच मोहन लाल ने किया योजना का शुभारंभ

गुढ़ागौड़जी : किशोरपुरा गांव में रविवार को जेजेएम योजना के तहत बने मुख्य जल स्रोत का उद्घाटन डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा के निजी सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा,सरपंच मोहन लाल सैनी ने किया। गांव में तत्कालीन कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के द्वारा लगभग 3 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन योजना की मंजूरी दिलाई थी। सन 2021 में योजना का कार्य शुरू हुआ था।लगभग गांव में पाइप लाइन भी बिछाई गई।

बड़े उच्च जलाशयों का भी निर्माण करवाया गया। था परन्तु संपूर्ण गांव में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। जलजीवन मिशन योजना खटाई में पड़ जाने से इसका लाभ गांव को समय पर नहीं मिला ओर आधा गांव इससे वंचित रह गया।गांव की मुख्य टंकी पाइप लाइन के अभाव में सुखी पड़ी रही ओर टूटने की कगार पर आ गई। गांव में डीआई लाइन के बिना इस टंकी में पानी पहुंचना मुश्किल था।अधिकारियों से मांग करने पर पाइप लाइन नहीं मिली इसके बाद प्रमुख लोगों ने इस समस्या को गांव के निवासी उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद

बैरवा के निजी सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत को बताई जिस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस डीआई पाइप लाइन का एस्टीमेट बनवाया ओर सरकार से स्वीकृति दिलाई।वर्षों से पेयजल की समस्या से त्रस्त गांव के बहुत सारे परिवारों को अब इस योजना का लाभ मिलेगा।अब हर घर को पानी मिलेगा।गांव के लोगों ने इस कार्य के लिए देवेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, एवं समुद्र सिंह शेखावत का अभिनंदन किया। सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि गांव के कायाकल्प के लिए हम सभी को हमेशा एक रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र सिंह ने पेयजल की समस्या का ही समाधान नहीं करवाया बल्कि इस गांव को यातायात का तोहफा भी दिया इनकी बदौलत ही आज गांव में सरकारी रोडवेजो की लाइन लगी हुई है। देवेंद्र सिंह ने गांव के सहयोग के लिए हमेशा आगे रहने की बात कही। जगदीश सिंह तंवर एवं किशन कुमावत ने भी विचार प्रकट किए। सरपंच मोहनलाल सैनी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर बाबूलाल मेघवाल, रामवतार मीणा, श्रीराम कुमावत, नरेश कुमावत, सुमित कुमावत, लीलाराम खटाना,जीतू सैनी,मनोज कुमार ,आशीष सैनी,सचिन सैनी,इन्द्राज सैनी, शंकर सिंह शेखावत, भूपेंद्र खटाना,बजरंग सिंह,रामवतार मीणा,मुकेश कुमावत, राधेश्याम कुमावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles