[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यालय में वन महोत्सव आयोजित, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विद्यालय में वन महोत्सव आयोजित, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विद्यालय में वन महोत्सव आयोजित, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सीकर : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नंबर 5, सीकर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम प्लांट्स प्लेनेट नर्सरी के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विद्यालय की अध्यापिका नीतू शर्मा ने बताया कि वन महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा पौधारोपण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ की विमला कुमारी, रंजू कुमारी, विमल कुमार शर्मा, मंजू उपाध्याय एवं इंदु सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

वन महोत्सव की विशेषता स्थानीय अभिभावकों और सामाजिक सहयोग की सक्रिय भागीदारी रही। प्लांट्स प्लेनेट नर्सरी के सहयोगी मुकेश कुमार कुमावत ने विद्यालय को छायादार एवं आकर्षक पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए, जबकि विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पौधारोपण के लिए सुंदर गमले उपलब्ध कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

Related Articles