[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 110वें दिन भी जारी, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 110वें दिन भी जारी, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 110वें दिन भी जारी, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना सोमवार को लगातार 110वें दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की और आंदोलन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

धरने की अध्यक्षता कैलाश चंद ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।

धरने के माध्यम से ग्रामीणों ने खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा दर्ज कराए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं के लिए उचित मुआवजा दिलाने सहित विभिन्न जनहित मांगों के समाधान की मांग दोहराई।

धरने में गोकुलचंद सैनी, मेघ सिंह, नितेश पारीक, गोपाल सैनी, प्रकाश शास्त्री, राम सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, नरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, भीम सिंह, मोहनलाल नायक, महावीर कुमावत, कमल प्रसाद शर्मा, चंद्रभान, राम सिंह, सोनू अग्रवाल, मुकेश सिंह, मोनू अग्रवाल, ग्यारसी लाल गुर्जर, एडवोकेट अनिल सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles