नीमकाथाना में दो युवक पानी की टंकी पर चढ़े:नरसिंहपुरी उपस्वास्थ्य केंद्र को कर्णपुरा मुख्य सड़क पर बनाने की मांग की
नीमकाथाना में दो युवक पानी की टंकी पर चढ़े:नरसिंहपुरी उपस्वास्थ्य केंद्र को कर्णपुरा मुख्य सड़क पर बनाने की मांग की
नीमकाथाना : नीमकाथाना में सोमवार को दो युवक डीएसपी ऑफिस के सामने बनी टंकी पर चढ़ गए। दोनों युवकों ने नरसिंहपुरी उपस्वास्थ्य केंद्र को कर्णपुरा की मुख्य सड़क पर पूर्व में आवंटित 600 वर्गमीटर भूमि पर ही करवाने की मांग की। पानी की टंकी पर चढ़ने वाले युवक गोपाल सैनी और विक्रम यादव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने निर्माण स्थल नहीं बदला तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मांग को लेकर ग्रामीण पिछले चार दिनों से ब्लॉक बीसीएमएचओ कार्यालय के बाहर लगातार धरना दे रहे हैं।

उपस्वास्थ्य केंद्र के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम से ठीक पहले हुई इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवी लाल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह और ईओ रणजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े युवकों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की समझाइश की। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और आंदोलनकारी भी एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241473

