2 दिन से 22 साल की युवती लापता:घरवालों को सुबह नहीं मिली,पुलिस जुटी जांच में
2 दिन से 22 साल की युवती लापता:घरवालों को सुबह नहीं मिली,पुलिस जुटी जांच में
सीकर : जिले में अलग-अलग इलाकों में दो युवती और एक महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
दादिया थाना इलाके में रहने वाली 22 साल की युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 17 सितंबर की रात उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
इसी तरह बलारां क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि उसकी पत्नी 22 जून को अपने मायके चली गई थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है।
खंडेला पुलिस थाना इलाके में भी 21 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। जो 17 सितंबर की दोपहर 3 बजे से लापता है। फिलहाल पुलिस तीनों ही मामलों की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037763


