[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हथियारों के खिलाफ बबाई पुलिस की कार्रवाई:बंदूक लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, टोपीदार बंदूक की बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

अवैध हथियारों के खिलाफ बबाई पुलिस की कार्रवाई:बंदूक लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, टोपीदार बंदूक की बरामद

अवैध हथियारों के खिलाफ बबाई पुलिस की कार्रवाई:बंदूक लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, टोपीदार बंदूक की बरामद

बबाई : बबाई पुलिस ने बुधवार शाम को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक टोपीदार बंदूक बरामद की है।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के हरड़िया गांव के पास एक व्यक्ति बंदूक लेकर घूम रहा है,जो क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रवीण कुमार नायक ने एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस की टीम बबाई से हरड़िया गांव होते हुए तलाशी अभियान चलाया तो नई की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर जाते हुए दिखाई दिया।

इस दौरान पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर रूकवाकर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राजू पुत्र बालूराम छोटी डूंगरी किशनगढ़ हाल पेट्रोल पंप सेफरागुवार के पास होना बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक बंदूक पाई गई। पुलिसकर्मियों ने बंदूक के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से टोपीदार बंदूक को बरामद कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, एचसी जयप्रकाश, कांस्टेबल राकेश स्वामी, संजीत कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62