बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ड्राइवर हो गया फरार, रामपुरा गांव के पास हुआ हादसा
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ड्राइवर हो गया फरार, रामपुरा गांव के पास हुआ हादसा
चूरू : चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में रामपुरा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय हितेश चावड़ा की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। भालेरी पुलिस के अनुसार, चलकोई बनीरोतान निवासी हितेश बाइक से रामपुरा से अपने गांव जा रहा था। तभी रामपुरा के पास बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हितेश को स्थानीय लोग निजी वाहन से भालेरी के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर भालेरी पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने बोलेरो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513376

