झारखंड के 4 नाबालिग रतनगढ़ स्टेशन से रेस्क्यू:बालश्रम के लिए सरदारशहर भेजे जा रहे थे, बाल कल्याण समिति के सामने किया पेश
झारखंड के 4 नाबालिग रतनगढ़ स्टेशन से रेस्क्यू:बालश्रम के लिए सरदारशहर भेजे जा रहे थे, बाल कल्याण समिति के सामने किया पेश
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ रेलवे स्टेशन से झारखंड के 4 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल अधिकारिता विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चों को बालश्रम के लिए सरदारशहर भेजा जा रहा था। 13 से 15 साल के इन बच्चों को झारखंड के धनबाद से चूरू लाया गया था। पूछताछ में एक गिरोह की भूमिका सामने आई है।
चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चों से पूछताछ की और उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद संरक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया के लिए उन्हें बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। बाल अधिकारिता विभाग के परियोजना अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को बालश्रम से सुरक्षित मुक्त कराया। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विभाग ने कहा कि बाल संरक्षण कानूनों के उल्लंघन में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513376

