चूरू में सांड के हमले में व्यक्ति की पसलियां टूटी:सीने और जांघ में घुसे सींग; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान
चूरू में सांड के हमले में व्यक्ति की पसलियां टूटी:सीने और जांघ में घुसे सींग; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू के ख्याली गांव में गुरुवार देर शाम घर के बाहर खड़े मदन सिंह (55) पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के सींग उनके सीने और जांघ में घुस गए। उनकी तीन पसलियां टूट गईं और सीने में खून जमा हो गया। फेफड़े में भी हवा भर गई। परिजन उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें दूसरे अस्पताल भेजना संभव नहीं था।
मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम पुकार की टीम ने उनका ऑपरेशन करने का फैसला लिया। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद मदन सिंह की जान बच गई।
डॉ. पुकार ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है। मदन सिंह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. विनय जानू, डॉ. गजानंद रसगनिया, डॉ. वेद शेखावत, एनेस्थेटिक डॉ. सुमन करीर, नर्सिंग ऑफिसर उमिला कुमारी और सत्यनारायण शामिल थे। डॉ. पुकार मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल रह चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513376
