झुंझुनूं में आबादी क्षेत्र में खनन कार्य का विरोध:पूर्व मंत्री गुढ़ा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
झुंझुनूं में आबादी क्षेत्र में खनन कार्य का विरोध:पूर्व मंत्री गुढ़ा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के आबादी इलाके में स्थित कान्हा पहाड़ में शुरू हुए खनन कार्य का विरोध जारी है। बुधवार को पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। शुरू हुए खनन कार्य को बंद करवाने की मांग की।
पूर्व मंत्री गुढ़ा ने कहा कि शहर के बीच खनन कार्य चल रहा है, ब्लास्टिंग हो रही है। कल्पना नहीं कर सकते। पहले की रिपोर्ट और मापदंड के अनुसार वहा खनन कार्य नहीं कर सकते। उसके बाद भी लगातार खनन कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, डरे हुए है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
फतेहसरा में व्यापारियों का रास्ता बंद कर दिया। उनके बच्चे उठा ले गए, स्कूल जाने नहीं दे रहे है। इसी तरह दोरासर गांव में एक परिवार से बदमाशों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की वजह उल्टा पीड़ित परिवार को थाने में बंद कर दिया। आए दिन शिकायत सामने आ रही है।
प्रभारी मंत्री बस चक्कर ही लगा रहे है। बंदर वाली कहावत हो गई। मेहनत में कमी क्या, लेकिन आउटपुट क्या है। क्या होगा चक्कर लगाने से, लगाते रहो। वहीं खनन कार्य को लेकर बोलते हुए इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर से मिलकर वार्ता की जाएगी। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।