बबाई में रीको की जमीन पर अवैध अतिक्रमण:147 हेक्टेयर भूमि को मुक्त करवाने पहुंचा प्रशासन, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात
बबाई में रीको की जमीन पर अवैध अतिक्रमण:147 हेक्टेयर भूमि को मुक्त करवाने पहुंचा प्रशासन, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रतन कुमावत
बबाई : खेतड़ी उपखंड के बबाई स्थित अशोक नगर में रीको औद्योगिक क्षेत्र को आवंटित की गई भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत जेसीबी मशीनों का उपयोग करके अतिक्रमण हटाया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों के विरोध को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।
रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बबाई में रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए भूमि आवंटित की गई है। इस भूमि पर बंजारा और स्थानीय लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था। रीको ने प्रशासन को अवगत कराया कि औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए जमीन खाली कराना आवश्यक है।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गिरदावर और हल्का पटवारी की मदद से सीमांकन किया और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। बताया गया कि रीको की 147 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था और कई बार नोटिस जारी किए गए थे।
इस कार्रवाई के दौरान पहले तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया, जिसके बाद पांच और मशीनें बुलाकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को तेज किया गया। तहसीलदार नीलम राज बंशीवाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों द्वारा हल्का विरोध किया गया, लेकिन उन्हें समझाइश देकर कार्रवाई जारी रखी गई।
इस दौरान एसडीएम सविता शर्मा, डीएसपी जुल्फीकार अली, नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह, थानाधिकारी सरदारमल यादव, जेईएन प्रेरणा, गिरदावर सुरजमल सैनी, मनीराम, सुनील कुमार सहित 100 पुलिस जवान तैनात रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037058


