दुकान में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया:सुबह भाई को फांसी के फंदे पर लटका मिला, पिता विदेश में करते हैं नौकरी
दुकान में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया:सुबह भाई को फांसी के फंदे पर लटका मिला, पिता विदेश में करते हैं नौकरी
सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। युवक ने खुद की ही दुकान में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आज सुबह परिजनों को उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक का नाम एजाज (22) पुत्र ताज मोहम्मद निवासी हकीम साहब की दरगाह के पास है। जिसने घर के नजदीक ही खुद की किराना की दुकान पर देर रात्रि के समय फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एजाज के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। एजाज डिप्रेशन में भी नहीं था।
जानकारी के अनुसार, दुकान पर रात तक आसपास के युवक भी बैठे थे। इसके बाद मृतक एजाज रात के समय दुकान पर ही सो रहा था। सुबह जब भाई उसे देखने के लिए दुकान पर गया तो वह भाई को फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। एजाज ने तौलिएनुमा कपड़े से फंदा बनाया हुआ था।
एसके अस्पताल चौकी इंचार्ज एएसआई सोहनलाल ने बताया कि फिलहाल मृतक एजाज पुत्र ताज मोहम्मद के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036897


