[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल पहुंचेंगे झुंझुनूं:जिला कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, स्वच्छ राजस्थान अभियान चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल पहुंचेंगे झुंझुनूं:जिला कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, स्वच्छ राजस्थान अभियान चलेगा

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल पहुंचेंगे झुंझुनूं:जिला कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, स्वच्छ राजस्थान अभियान चलेगा

झुंझुनूं : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनकड़ के साथ कल झुंझुनूं आएंगे। मंगलवार को ट्रेन से सुबह 8ः20 बजे वे झुंझुनूं पहुंचेंगे। यहां से जिला मुख्यालय स्थित शहीद परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ’स्वच्छ राजस्थान’ अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस संबंध में सोमवार को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने रेलवे स्टेशन एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर मीणा ने अधिकारियों को माइक्रो मैनेजमेंट करने के निर्देश देते हुए अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान केंद्र की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान एसपी शरद चौधरी, आयुक्त अनिता खीचड़, एसडीएम हवाईसिंह, सीओ सिटी वीरेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी लगाई जाएगी

राज्य स्तरीय स्वच्छ अभियान समारोह में 20 सरकारी विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे। कार्यक्रम स्थल पीरू सिंह स्कूल में महिला व बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, राजीविका, चिकित्सा विभाग, वॉटरशेड ग्रामीण विकास विभाग, अजमेर डिस्कॉम की स्टाल्स रहेंगी।

साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर परिषद, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, अन्नपूर्णा रसोई आरयूआईडीपी, स्वच्छ भारत मिशन की स्टाल भी होंगी।

इसके अलावा समारोह स्थल पीरुसिंह स्कूल में सफाई कर्मचारियों व उनके परिजनों की चिकित्सा जांच की जाएगी। चिकित्सा शिविर में बीडीके अस्पताल के चिकित्सक सफाई मित्रों व उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श देंगे।

समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा व अन्य अतिथि भी झुंझुनूं आएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62