[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक कार्यकर्ता हजारीलाल सैनी की पुण्यतिथि:शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि, कार्यों को किया याद, गौशाला में गायों को खिलाया दलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामाजिक कार्यकर्ता हजारीलाल सैनी की पुण्यतिथि:शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि, कार्यों को किया याद, गौशाला में गायों को खिलाया दलिया

सामाजिक कार्यकर्ता हजारीलाल सैनी की पुण्यतिथि:शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि, कार्यों को किया याद, गौशाला में गायों को खिलाया दलिया

चिड़ावा : जामा मस्जिद के पास स्थित चेयरमैन ओमप्रकाश हजारीलाल सैनी मेमोरियल सेवा संस्थान के कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता हजारीलाल सैनी की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर संस्थान के कार्यालय में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने हजारीलाल सैनी को स्मरण करते हुए उनके द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हजारीलाल सैनी के समाज के प्रति योगदान की सराहना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सभी लोग पंडित गणेशनारायण गौशाला पहुंचे, जहां हजारीलाल सैनी की स्मृति में गायों को दलिया और चारा खिलाया गया।

कार्यक्रम में क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष मुकेश सैनी, चिड़ावा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप रावणा, समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, पार्षद निखिल चौधरी, लोकेश कटारिया, निरंजनलाल सैनी, सत्यपाल जांगिड़, रामजीलाल सांखला, रामविलास सांखला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, ऑटो यूनियन अध्यक्ष रामनिवास सैनी, ओमप्रकाश सैनी, रसीद खां, हाजी शौकत, रफीक बैण्ड मास्टर, सत्तार, प्रताप सैनी ठेकेदार, भंवरलाल, दिनेश सैनी, मुन्ना वाल्मिकी, तेजाराम सैनी, आशुतोष मोन्टू पारीक, मकसूद खां, सुशील सैनी आदि गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62