दादा गुरुदेव की 50वीं वार्षिकोत्सव पर भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने किया ध्वजारोहण
दादा गुरुदेव की 50वीं वार्षिकोत्सव पर भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने किया ध्वजारोहण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के वार्ड 45 स्थित जैन दादाबाड़ी का 50वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मालवा मेवाड़ ज्योति स्पष्ट वक्ता साध्वी गुणरंजना महाराज के सानिध्य में भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने सुबह 9 बजे दादाबाड़ी परिसर में ध्वजाराेहण किया। इसके बाद बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस दादाबाड़ी परिसर पहुंची। जहां मंदिर के शिखर पर ध्वज अर्पित किया गया। इसके बाद दोपहर में दादा गुरुदेव जिनकुशल सूरिजी की बड़ी पूजा की गई।
इस दौरान जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, सचिव महेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष लाल बहादुर जैन, उप सचिव पुष्पेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, दानमल जैन, सुभाष जैन, सुरेंद्र जैन, हेमंत, हर्ष, धीरज, रोहित, अनिल, मनोज जैन, रजनीश जैन, तरूण जैन आदि मौजूद थे।