[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदी दिवस पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरिया में प्रतियोगिताओं का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदी दिवस पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरिया में प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी दिवस पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरिया में प्रतियोगिताओं का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राष्ट्रीय भाषा हिंदी दिवस पर शनिवार को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरिया (नवलगढ) में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रधानाध्यापिका सुमित्रा झाझड़िया व स्टाफ सदस्यों ने श्रुतिलेख व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय अवलोकन करने पहुंचे एपीसी समग्र शिक्षा कमलेश तेतरवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि श्रुतिलेख,सुन्दर लेख प्राचीन समय से ही हमारी प्राथमिक शिक्षा का प्रमुख भाग रही हैं जिन्हें विद्यालयों में लगातार चलाना चाहिये।

कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम,कृश सिंह द्वितीय व वृतिका तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों की श्रुतिलेख प्रतियोगिता में यशस्वी प्रथम, रक्षित द्वितीय व हेतांसि तृतीय स्थान पर रहे। इनको पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिराम सैनी, रजनीबाला, सरिता झाझड़िया, सुभीता कुलहरि, कर्मा, करिश्मा शर्मा, विनीत मील व अर्जुन उपस्थित रहे।

Related Articles