[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकास के लिए सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत-भांबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकास के लिए सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत-भांबू

लालपुर में इंटरलॉक के कार्य का किया लोकार्पण, मेले में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने कहा है कि विकास के लिए सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ-साथ आमजन का प्यार मिलता है तो ताकत कई गुना बढ़ जाती है। इन्हीं सब कारणों से वे लगातार जनता की सेवा में लगे हुए है और आखिरी सांस तक सेवा के संकल्प को पूरा करते रहेंगे। भांबू लालपुर गांव में स्थित गोगामेड़ी धाम में 2800 वर्ग फीट इंटरलॉक के कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्य के लिए स्वयं भांबू ने 1.51 लाख रूपए खर्च करके ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए धाम के विकास में योगदान दिया है। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर सबसे पहले भांबू ने गोगाजी महाराज का आशीर्वाद लिया व पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की। इस मौके पर भांबू ने मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

जिसमें उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भांबू ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्सा कस्सी, लॉन्ग जम्प, 1600, 400 तथा 100 मीटर रेस के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को भांबू ने 71 हजार रूपए के नगद ईनाम भी बांटे। साथ ही खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस मौके पर गांव की ओर से सरपंच महावीर नूनियां व उप प्रधान सुलतान सिंह जांगिड़ द्वारा साफा, शॉल ओढ़ाकर भांबू का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच गिरधारीलाल स्वामी, कैप्टन सुभाष खीचड़, अशोक जांगिड़, विजेंद्र सरावग, सतवीर स्वामी, लालचंद नूनियां, परमेंद्र सरावग, महावीर स्वामी, लक्ष्मणसिंह शेखावत, सुरेंद्र, राजेश जांगिड़, अनिल जांगिड़, कर्मवीर, विजय झूरिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77