[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज पहली बार झुंझुनूं में होगी वृक्ष कथा, तैयारियां पूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज पहली बार झुंझुनूं में होगी वृक्ष कथा, तैयारियां पूरी

आरएसएस के अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत अनूठा आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन की दिशा में चलाए जा रहे अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर पहली बार वृक्ष कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने बताया कि केशव आदर्श विद्या मंदिर परिसर में सुबह 10:15 बजे से होने वाली वृक्ष कथा के वाचक अशोक शर्मा होंगे। जो झुंझुनूं जिले में पहली बार वृक्ष कथा के जरिए वृक्षों के बारे में उपयोगी और आध्यात्मिक जानकारी देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस मौके पर कथा के समापन के बाद उपस्थित मातृशक्ति को एक-एक वृक्ष और सम्मान स्वरूप एक-एक चुनड़ी भेंट की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा होंगे। अध्यक्षता एसपी शरद चौधरी करेंगे। इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि विभाग संघ चालक अशोक सिंह शेखावत होंगे। भांबू ने बताया कि आरएसएस की ओर से अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत माताओं-बहनों को पौधे वितरित किए जा रहे है। इसी क्रम में यह कार्यक्रम भी हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर शहर समेत पास पड़ौस के गांवों की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को एक-एक वृक्ष देकर उनसे संकल्प लिया जाएगा कि वे अपने घर, पास पड़ौस या फिर अन्य किसी सार्वजनिक जगह पर भेंट किया गया वृक्ष लगाएंगे और उसकी सार संभाल व पालन पोषण अपने पुत्र-पुत्री की तरह करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कथा और वृक्ष वितरण कार्यक्रम के बाद महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77