लोकनृत्य प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

चूरू : राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास की मंशा के अनुरूप बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय पारख बालिका उ मा वि किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीबीईईओ खालिद तुगलक ने कहा कि नृत्य-संगीत जीवन को बेहतर बनाने का एक जरिया है। नृत्य से न केवल शारीरिक व्यायाम होता है, अपितु मानसिक तौर पर भी व्यक्ति स्वस्थ होता है। प्रिसिपल चंद्रकला की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारिया प्राचार्य शिवराज सिंह ने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि आरपी श्याम सुन्दर पूनिया ने कहा कि पढ़ाई के साथ ये गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। प्रतियोगिता के दोनों वर्ग में पारख विद्यालय की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। बालिका आलिशा, आमिना, सोफिया, सुकून, संजीदा, सिमरन ने लोकनृत्य में और नाजमीन, नसरीन, अफरीन, रहमत, शबाना, अनम, आइशा ने रोल प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका आशा स्वामी, माधुरी शर्मा, राजेंद्र चौबे, नीना भारती ने निभाई। संचालन लक्ष्मी शर्मा ने किया।