बाढ़ प्रभावितों के लिए फंड जुटा रही युवा कांग्रेस:राजस्थान सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और बिहार के लोगों के लिए चलाया #SOSIYC अभियान
बाढ़ प्रभावितों के लिए फंड जुटा रही युवा कांग्रेस:राजस्थान सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और बिहार के लोगों के लिए चलाया #SOSIYC अभियान

सीकर : राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए #SOSIYC अभियान चलाया है। जिसके तहत युवा कांग्रेस क्राउड फंड इकट्ठा कर उनकी सहायता करेगी। सीकर में आज यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया।
सीकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकुल कीचड़ ने बताया- राजस्थान सहित देशभर में बाढ़ से जिन गरीब परिवारों के मकान गिरे हैं। उनके मकान फिर से बनवाने में युवा कांग्रेस मदद करेगी। इसके लिए ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर तक क्राउड फंडिंग के जरिए राशि जुटाई जाएगी। राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से क्राउड फंडिंग अभियान का हो चुका है।
मुकुल खीचड़ ने कहा- बाढ़ग्रस्त बिहार और वायनाड तक मदद में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मदद भेजेंगे। खीचड़ ने कहा कि अभियान के लिए जो भाजपा नेता कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं या उन पर टिप्पणी कर रहे हैं, युवा कांग्रेस उनका विरोध करेगी। खीचड़ ने कहा कि लोग सामर्थ्य अनुसार अपना-अपना योगदान देने के लिए जारी किए गए लिंक या QR कोड़ से स्कैन कर अपनी ओर से बाढ़ प्रभावितों की सहायतार्थ मदद कर सकते हैं।