नियुक्ति देने की मांग:चयनित उप प्रधानाचार्य संघ ने काउंसलिंग के लिए दिया ज्ञापन
नियुक्ति देने की मांग:चयनित उप प्रधानाचार्य संघ ने काउंसलिंग के लिए दिया ज्ञापन
उदयपुरवाटी : आरपीएससी से चयनित व्याख्याताओं का उप प्रधानाचार्य में चयन होने के बाद काउंसलिंग और नियुक्ति की मांग करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
जानकारी के अनुसार उप प्रधानाचार्य संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बताया गया कि आरपीएससी सीधी भर्ती से चयनित 2015-16 के व्याख्याता से पदोन्नत होकर आए उप प्रधानाचार्य फरवरी 2023 से यथा स्थान बैठे हैं।
इस संबंध में न्यायालय में एक वाद लंबित है। उप प्रधानाचार्य संघ ने न्यायालय में चल रहे मामले का निस्तारण करवाने, चयनित उप प्रधानाचार्य को नियुक्ति दिलवाने, 2023 24 से लंबित प्रधानाचार्य डीसी में आरपीएससी से चयनित व्याख्याता से पदोन्नति उप प्रधानाचार्य को शामिल करवाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में राज सैनी, दीपक मीणा, विजय सैनी, प्रतिभा सैनी, इंद्राज मीणा, महावीर प्रसाद, अर्चना सैनी आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033311

