रघुनाथगढ़ पहाड़ियों में मिला 24 कोसी परिक्रमा में लापता युवक का शव
रघुनाथगढ़ पहाड़ियों में मिला 24 कोसी परिक्रमा में लापता युवक का शव
खिरोड़ : लोहार्गल की 24 कोसी परिक्रमा में लापता हुए युवक का शव शनिवार को रघुनाथगढ़ की पहाड़ियों में मिला है। पांचवा (कुचामन सिटी) क्षेत्र के निवासी भागचंद कुमावत (57) का शव रघुनाथगढ़ की पहाड़ियों में मिला है। भागचंद गत 29 अगस्त को लोहार्गल धाम की 24 कोसी परिक्रमा में अपने परिवार के साथ शामिल हुआ था। 31 अगस्त की सुबह 7 बजे नीमड़ी घाटी पार करने के बाद रघुनाथगढ़ क्षेत्र के माताजी मंदिर से चाय पीने के लिए बाहर निकला और अपने परिवारजनों के साथ वापिस नहीं शामिल हुआ।
काफी तलाश के बाद भी भागचंद का कोई पता नहीं लगा। इस पर भागचंद के पुत्र जितेंद्र कुमार ने दादिया (सीकर) थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा खोजबीन में भागचंद कुमावत का शनिवार को रघुनाथगढ़ की पहाड़ियों में शव मिला है। भागचंद के परिजनों ने मौत के कारणों का पता लगाए जाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034306


