बसई में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक
बसई में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

बसई : खेतड़ी उपखंड के ग्राम बसई में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई गई। जिसकी मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर थी। शेर सिंह निर्वाण और प्रभू राजोता विशिष्ट अतिथि थे। पूनम धर्मपाल गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं को व महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। इस मौके पर बसई सरपंच टिंकू कवर ने पूनम धर्मपाल गुर्जर को चुनरी उढ़ाकर सम्मान किया। विधायक प्रवक्ता प्रभु राजोता ने बताया कि यह भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरी विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में हर गांव-गांव ढाणी ढाणी में चलाया जाएगा।