[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होमगार्ड जवान के मर्डर में शामिल महिला गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया, पुलिस ने सिरसा से किया डिटेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़देशराजस्थान

होमगार्ड जवान के मर्डर में शामिल महिला गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया, पुलिस ने सिरसा से किया डिटेन

होमगार्ड जवान के मर्डर में शामिल महिला गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया, पुलिस ने सिरसा से किया डिटेन

चूरू : जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में होमगार्ड के भगवानाराम शर्मा के मर्डर में नामजद आरोपी महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को सिरसा के डबावाली से डिटेन किया। जहां पुलिस ने थाने में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

तारानगर डीएसपी मिनाक्षी ने बताया कि होमगार्ड के जवान भगवानाराम शर्मा (50) के मर्डर में पुलिस ने शातिर नामजद महिला आरोपी डबावाली सिरसा हरियाणा निवासी सरनजीत कौर (32) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि भगवानाराम शर्मा का मर्डर सरनजीत कौर के साथ छेड़छाड़ करने पर किया गया था, क्योंकि सरनजीत कौर गोविन्दराम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।

मृतक भगवानाराम शर्मा 30 अगस्त को अपने खेत गया था। तब आरोपी महिला सरनजीत के साथ छेड़छाड़ करने की हरकत की थी। जिसके बारे में सरनजीत ने गोविन्दराम को बताया। जिस पर गोविन्दराम, राकेश और सुरेश ने पीट पीटकर भगवानाराम का मर्डर कर दिया था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी गोविन्दराम, सुरेश व राकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

भगवानाराम के खेत में काश्त करता था गोविन्दराम भगवानाराम के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गोविन्दराम ने बताया कि उसने भगवानाराम का खेत हिस्से पर ले रखा था। गोविन्दराम अपने साथ सरनजीत को लिव इन रिलेशनशिप में रखता था, जो खेत में ढाणी बनाकर उसके साथ रहती है। 30 अगस्त की सुबह भगवानाराम खेत में आया था। उस समय गोविन्दराम, सुरेश व राकेश कुमार मजदूरी करने के लिए दूसरों के खेत में गए हुए थे। उस समय भगवानाराम खेत में ही था। उसने सरनजीत के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके चलते उसका मर्डर किया गया।

Related Articles