गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलटा:रोड पर बिखरे, बड़ागांव के पास हुआ हादसा, दो घायल
गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलटा:रोड पर बिखरे, बड़ागांव के पास हुआ हादसा, दो घायल
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार सुबह साढे़ 11 बजे के करीब गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। ट्रक में 100 से अधिक सिलेंडर थे। गनीमत रही कि कोई सिलेंडर नहीं फटा। इससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक झुंझुनूं से गुढ़ा की तरफ जा रहा था। तभी बडगांव में मुख्य सड़क पर आगे चल रहे बाइक सवार को ओवरटेक करते समय ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। ट्रक के आगे का हिस्से का कांच टूट गया। हादसे में ट्रक चालक सहित एक अन्य घायल हो गया। जिन्हें निजी वाहनों से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान आगे पीछे कोई गाड़ी नही थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि सड़क में गड्डे होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2103354


