[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की विरासत सौंपने का संकल्प लेवें: जवाहर सिंह बेढ़म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़देशराजस्थान

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की विरासत सौंपने का संकल्प लेवें: जवाहर सिंह बेढ़म

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की विरासत सौंपने का संकल्प लेवें: जवाहर सिंह बेढ़म

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की महत्ता बताते हुए कहा कि शिक्षक गण नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की विरासत सौंपने का संकल्प लेवें । उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों से भी आवाह्न किया कि अपनी संतति को एक घंटा प्रतिदिन संस्कृति संरक्षण का पाठ अवश्य पढ़ाएं । वे झुंझुनूं के रीको क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति उनके निवास स्थान पर आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत कार्य किया है

अपने संबोधन के दौरान राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए कार्य किया है।‌ इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में भी उन्होंने ‘ वन स्टेट – वन इलेक्शन’ और आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, बनवारी लाल सैनी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, शिक्षाविद डॉ घासीराम वर्मा, विशंभर पूनिया, पवन मावंडिया, राजेश बाबल, कमलकांत शर्मा, मुरारी सैनी, महेंद्र चंदवा, विजय गोपाल मोटसरा, पूर्व कृषि वैज्ञानिक हनुमान प्रसाद समेत अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Articles