सीढ़ियों से गिरने से महिला की मौत:पूजा करने गई थी मंदिर, अचानक चक्कर आने से हादसा
सीढ़ियों से गिरने से महिला की मौत:पूजा करने गई थी मंदिर, अचानक चक्कर आने से हादसा
चूरू : चूरू कोतवाली थाना इलाके के वार्ड 36 में मंदिर में पूजा के लिए गई महिला की सीढ़ियों में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने महिला को निजी वाहन से तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला का शव अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को कोतवाली थाने के एएसआई सुरेश कुमार अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वार्ड 36 निवासी नरेन्द्र प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसकी भाभी पूनम (30) बुधवार की शाम गोगामेड़ी और जीवण माता मंदिर गई थी। मंदिर में चक्कर आने से सीढ़ियों में गिर गई। जिससे शरीर पर गंभीर चोट आई। जिसको तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर गए, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने मृत घोषित कर दिया। महिला पूनम का पति योगेश कुमार मजदूरी करता है। जिसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने देवर नरेन्द्र प्रजापत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2103362


