लोक देवता बाबा रामदेवजी के मेले की तैयारी:313 अस्थाई दुकानों के प्लाटों के लिए निलामी हुई शुरू
लोक देवता बाबा रामदेवजी के मेले की तैयारी:313 अस्थाई दुकानों के प्लाटों के लिए निलामी हुई शुरू
नवलगढ : लोक देवता बाबा रामदेवजी मेले की तैयारियों को लेकर पालिका प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इस बार मेले में पहली बार अस्थाई दुकानों के प्लाटों की खुली बोली लगाकर निलामी की की जा रही है। पालिका प्रशासन ने मेला परिसर में दुकानों की लाइनिंग कर दी है। इस बार मेले में 313 अस्थाई दुकानों के प्लाट बनाए गए है।
पालिका प्रशासन ने प्लाटों का ले आउट प्लान भी तैयार किया गया, इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है। बोली में शामिल होने वाले बोलीदाताओं के लिए को कैंप का आयोजन किया जा रहा है, 550 से अधिक बोलीदाताओं ने अपना आधार कार्ड देकर 100 रुपए की रसीद कटवाई। ईओ रामरतन चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे से मेला परिसर में बोली प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि दोपहर एक बजे करीब बारिश के चलते निलामी प्रक्रिया को रोक दिया गया। अंतिम बोलीदाता को पूरी बोली राशि बिना शर्त मौके पर जमा करवानी पड़ रही है। न्यूनतम बोली 500 रुपए से शुरू हो रही है। इस बार मेले का आयोजन 10 से 19 सितंबर तक होगा। उधर, पालिका की टीम दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103806


