सीकर के साइंस कॉलेज में SFI का धरना-प्रदर्शन:स्टूडेंट्स बोले- कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आलम, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
सीकर के साइंस कॉलेज में SFI का धरना-प्रदर्शन:स्टूडेंट्स बोले- कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आलम, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
सीकर : सीकर के साइंस कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठन एसएफआई व स्टूडेंट्स का धरना-प्रदर्शन जारी है। स्टूडेंट्स मुख्य कॉलेज गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

छात्र नेता संदीप नेहरा ने बताया कि पिछले लंबे समय से साइंस कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आलम है। लेकिन, कॉलेज प्रशासन इसकी और कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार इन समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रशासन को चेताया गया है लेकिन कॉलेज प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। नेहरा ने कहा कि जब तक उनकी मांगे मान नहीं ली जाती तब तक कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
- कॉलेज में सुचारू रूप से सभी कक्षाएं लगाई जाए।
- कॉलेज में लाइब्रेरी शुरू की जाए।
- खेल ग्राउंड का निर्माण पूरा कर स्टूडेंट्स को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
- कॉलेज के सामने सरकारी व प्राइवेट बसों के ठहराव के लिए बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए।
- कॉलेज में पीटीआई व लाइब्रेरियन की व्यवस्था की जाए।
- कंप्यूटर लैब तैयार कर स्टूडेंट्स को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएं।
- RUSA ब्लॉक में वाटर कूलर व शौचालय की व्यवस्था की जाए।
- एसटी कार्ड के लिए कैंप लगाया जाए।
- कॉलेज में प्रैक्टिकल क्लासेस शुरू की जाए।
- कॉलेज परिसर में कैंटीन व ई-मित्र की व्यवस्था शुरू की जाए।
- कॉलेज के सामने से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037482


