सक्सेस क्लासेज का भव्य शुभारम्भ
सक्सेस क्लासेज का भव्य शुभारम्भ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के गाँव निराधनू मे सक्सेस क्लासेज का शुभारम्भ प्रधानाचार्य रामस्वरूप गुर्जर के कर कमलों से किया गया । शुभारम्भ से पहले विधिवत पूजा अर्चना की गई । संस्था निदेशक दिनेश कुमार व अनिल कुमार का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में शहर के बच्चे हमेशा अव्वल रहते है कारण यह है कि शहर में शिक्षा के पर्याप्त साधन होते है । लेकिन अब वो दिन दूर नही की गाँवो का भी नाम इस कड़ी में जुड़ जाएगा । इसी ओर ध्यान इंगित करते हुए उपस्थित रहे राजेश सैनी निराधनू ने बताया कि अब गाव के बच्चो को शिक्षा प्राप्त करने के लिए गाँव से दूर नही जाना पड़ेगा जिससे बच्चो का समय व धन दोनों की बचत होगी । उक्त शुभारम्भ में इस्पाक अली, मनोज सैन, इकबाल खोखर, सुरेश कुमार आदि के साथ साथ गॉव के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033856


