सेफरागुवांर ग्रामीणों ने किया विधायक का नागरिक अभिनंदन
सेफरागुवार : सेफरागुवार गांव की चौपाल पर शनिवार को ग्रामीणों ने खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का नागरिक अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे। अध्यक्षता सरपंच विजय सिंह शेखावत ने की। विशिष्ट अतिथि बबलू अवाना, दिगपाल सिंह शेखावत, कैप्टन रामनिवास ताखर, रोहतास गुर्जर, ईश्वर यादव, उप सरपंच भानु खन्ना, शक्ति सिंह शेखावत, महिपाल सिंह शेखावत थे।
इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक गुर्जर को 31 किलो फूलों की माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक गुर्जर ने सेफरागुवार की पेयजल किल्लत का शीघ्र समाधान करवाने तथा सेफरागुवार से पदेवा दलेलपुरा सड़क, सेफरागुवार से सुनारी सड़क व सेफरागुवार से नीमकाथाना सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य करवाने की घोषणा की। मंच संचालन राजेश कौशिक ने किया ।
इस मौके पर सुरेश यादव, इकबाल कुरैशी, अजीज कुरैशी, श्रीराम गुर्जर, फूलचंद, रामनिवास गुर्जर, श्याम सिंह शेखावत, अर्जुन राम ढीकवाल, घनश्याम ढीकवाल, घनश्याम खन्ना, श्रीराम यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033311

