24 कोसीय लोहार्गल परिक्रमा के रास्ते मूलभुत सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
24 कोसीय लोहार्गल परिक्रमा के रास्ते मूलभुत सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : शेखावाटी का तीर्थराज के नाम से विख्यात लोहार्गल मेला परवान पर है । 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर श्रध्दालुओ का शैलाब उमड़ रहा है । लेकिन परिक्रमा के रास्ते श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है । इसको लेकर भाजपा नेता महेश बसावतिया व रामपुरा संरपच के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया । परिक्रमा के रास्ते महिलाओं व पुरूषों के लिए शौचालयों व स्नानागारो का निर्माण, पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था व श्रध्दालुओ को रूकने के लिए एक विश्रामगृह के निर्माण को लेकर सरकार से मांग की गई। इसके साथ ही रामपुरा बस स्टैंड को एक्सप्रेस स्टैंड बनाने की मांग की गई । एडीएम ने इसको लेकर आश्वस्त किया कि जल्द ही इनका निर्माण करवा दिया जायेगा । इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने भी ज्ञापन सौंपने वालों को आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से सभी सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर अधिकारियों से बात की जायेगी । इस अवसर पर प्रमोद टीबड़ा, नरेंद्र शर्मा अनन्त पब्लिक स्कूल शिवचरण हवाई भी उपस्थित थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033309

