होम्योपैथी पर हुई कार्यशाला, दवाओं के किट वितरित किए
होम्योपैथी पर हुई कार्यशाला, दवाओं के किट वितरित किए
झुंझुनूं : सूचना केंद्र सभागार में शुक्रवार को होम्योपैथी का सार्वजनीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता झुंझुनूं में कलेक्टर रह चुके रिटायर्ड आईएएस प्रदीप कुमार बोरड़ थे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व एएनएम को होम्योपैथिक के सिद्धांत सरल भाषा में समझाए। बोरड़ की ओर से सभी ट्रिपल-ए वर्कर्स को होम्योपैथी दवा संबंधी जानकारी देने वाली किताब व होम्योपैथी की 15 दवाओं का एक किट भी वितरित किया।
उन्होंने बताया कि जिले की ट्रिपल-ए कार्यकर्ताओं को वर्ष 2016-17 व 2021 में भी होम्योपैथी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कार्यशाला में सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी ने भी होम्योपैथी को पुरानी से पुरानी बीमारियों में बिना साइड इफेक्ट के प्रभावी बताया। होम्योपैथी के डॉ. संदीप प्रेमी, डॉ. प्रमोद पाल, डॉ. अविल व डॉ. विकास सोलंकी ने बीमारियांे के लक्षणों के आधार पर होम्योपैथी दवाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में सीडीपीओ मंजू मील, जिला आशा कोऑर्डिनेटर संजीव महला, लेडी सुपरवाइजर प्रियंका शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034614

