बुहाना (पचेरी खुर्द) : पचेरी खुर्द में पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने निशुल्क पाठ्य सामग्री की वितरित
पचेरी खुर्द में पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने निशुल्क पाठ्य सामग्री की वितरित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अजय कुमार
बुहाना (पचेरी खुर्द) : पचेरी खुर्द के भामाशाह व समाजसेवी विश्वनाथ यादव की सोमवार को चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पचेरी खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में बेटे नर्सिंग ऑफिसर प्रदीप यादव ने बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दलीप सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंच मोनिका देवी, भास्कर शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र सैनी ने की। संस्था प्रधान पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को स्कूल प्रांगण में पचेरी खुर्द के समाजसेवी स्वर्गीय विश्वनाथ यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
- बेटे प्रदीप यादव ने बताया कि पिता की पुण्यतिथि पर स्कूल में करीब 50 बच्चों को पेन पुस्तक सहित पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को निशुल्क गणवेश भी भेंट किया।
इस मौके पर लक्ष्मी नारायण, मनपाल, प्रमोद कुमार, जयवीर, रंजीता पूनिया, टीना शर्मा सहित गणमान्य लोग व बच्चे उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041714


