[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किडनैप कर लूट व जानलेवा हमला किया था:पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 2 आरोपी पकड़े, मरा हुआ समझकर फेंक गए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किडनैप कर लूट व जानलेवा हमला किया था:पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 2 आरोपी पकड़े, मरा हुआ समझकर फेंक गए थे

किडनैप कर लूट व जानलेवा हमला किया था:पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 2 आरोपी पकड़े, मरा हुआ समझकर फेंक गए थे

सीकर : सीकर जिले के नेछवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को किडनैप कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था और मारपीट कर भाग गए थे।

कैंपर में आए थे बदमाश

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई को सुल्ताना राम (59) निवासी तिडोकी छोटी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि सुबह 11 बजे प्रेम फगेड़िया ने फोन कर महेंद्र व मैनपाल को तालाब की ढाणी वाटर वर्क्स के सामने अपनी दूध की डेयरी पर बुलाया। जब महेंद्र व मैनपाल डेयरी पर गए तो डेयरी पर पर प्रेम व विजयपाल दोनों बैठे थे।

वह दोनों उनके पास जाकर बैठ गए। प्रेम वहां उठकर चला गया। इतने में कुछ देर बाद एक कैंपर गाड़ी लेकर मनोज व पांच अन्य व्यक्ति आए। मनोज के हाथ में बरछी थी। बाकी लोगों के हाथों में लाठी, सरिए व लोहे की पाइपें थीं। आरोपियों ने आते ही महेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। मनोज ने महेंद्र के सिर पर बरछी से वार करने की कोशिश की तो महेंद्र ने अपना हाथ आगे कर लिया। बरछी के वार से महेंद्र का हाथ की हड्डी टूट गई।

किडनैप कर ले गए

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी, महेंद्र को किडनैप कर अपनी कैंपर गाड़ी में डालकर गुड़ावडी गांव में ले गए। वहां भी महेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट गए की। मारपीट में महेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर तिडोकी छोटी गांव के गुवाड़ में डालकर चले गए। जब गांव में लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गए। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने घायल को सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को डिटेन कर लिया और उनकी लोकेशन ट्रेस कर उनके ठिकानों से आज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज (40) निवासी नेछवा व शाहरुख खान (30) निवासी डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles