विश्व पर्यावरण दिवस पर बबाई सीएचसी में पौधारोपण:चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी ली
विश्व पर्यावरण दिवस पर बबाई सीएचसी में पौधारोपण:चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी ली
बबाई : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय सामुदायिक अस्पताल बबाई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामकिशन चौधरी के नेतृत्व में परिवार ने पांच पौधे लगाए।
इस दौरान कुमारी प्रणिता सिंह ने लगाए गए सभी पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर डॉ. रामकिशन चौधरी, डॉ. रामकुमार सिराधना, रामचंद्र सैनी, कुलदीप शर्मा, विनर कुमार स्वामी, हरिसिंह चांदेला, राजवीर सिराधना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
डॉ. रामकिशन चौधरी ने इस मौके पर कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने सभी से जीवनदायिनी नदियों, प्रकृति के प्रहरी पर्वतों, अमूल्य वनस्पतियों और समस्त प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2199201


