[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रवा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता के विजेताओं का विधायक ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रवा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता के विजेताओं का विधायक ने किया सम्मान

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का केक काटकर मनाया जन्मदिवस

शिमला : रवा के खेल मैदान पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच मोहर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में धर्मा पहलवान, प्रभु राजोता, बबलू अवाना, सुरेंद्र काजला, प्रमोद स्वामी, मेहरचंद यादव, राजेंद्र प्रसाद, विश्वेंद्र नालपुरिया, सतीश खरङिया, कैप्टन केसर देव, सत्यनारायण, जगदीश प्रसाद रहे। प्रधानाचार्य सुरेश जेवरिया ने विधायक का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया तथा स्कूल की शिक्षा व खेल गतिविधियों के बारे में बताया खेल मैदान पर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर केक काटा गया।

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि उनकी हॉकी की स्टिक में ऐसा जादू था की गोल करके ही वापस आते थे अमेरिका में हॉकी खेलते हुए जब लगातार गोल करने लगे तब स्टिक में जादू का हवाला देते हुए उनकी हॉकी स्टिक भी बदली गई लेकिन उनकी हॉकी कला को दबाया नहीं जा सका।

विद्यायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे उन्होंने पूरे विश्व में हॉकी की अलख जगाई थी। तथा वो हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात हुए थे। हमें भी मेजर ध्यानचंद के पद चिन्हों पर चलना चाहिए तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हॉकी में अपना नाम रोशन करना चाहिए। जिस प्रकार उमेश पीटीआई के नेतृत्व में ग्राम रवा के खिलाड़ियों ने हॉकी में राज्य था नेशनल स्तर तक जाकर नाम कमाया है। उसी प्रकार भारत की टीम में खेलकर गोल्ड मेडल लेकर आएं। इसके लिए मैं हॉकी टीम की जो भी आवश्यकता होगी उनकी पूर्ति करूंगा तथा हॉकी के ग्राउंड को अच्छा ग्राउंड बनाऊंगा। मैं हॉकी टीम के कोच उमेश स्वामी को बधाई देना चाहता हूं कि उनके नेतृत्व में हॉकी की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है तथा वह स्टेट लेवल तक अपनी पहचान बना रही है।

फोटो: खेतड़ी नगर। राष्ट्रीय खेल दिवस दौड़ में भाग लेते

भगत सिंह क्लब ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

हॉकी प्रतियोगिता के मैच मे भगत सिंह क्लब ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रवा को चार एक से हराया विधायक ने विजेता खिलाड़ियों का मोमेंटो देकर सम्मान किया रवा गांव के हॉकी के तीन राष्ट्रीय खिलाड़ियों व गांव में हॉकी की नीव डालने वाले पीटीआई उमेश कुमार स्वामी का सम्मान किया पूर्व सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कला संकाय खोलने का ज्ञापन दिया गया

ये मौजूद रहे

इस अवसर पर राजकुमार, छोटेलाल स्वामी, रवि जेवरिया, दयाराम रोजड़ा, जसवंत, राजकुमार, सुबे सिंह, मुंशीलाल, प्रताप, छोटेलाल स्वामी, बिशन सिंह, ईश्वर सिंह, महावीर खटाना, सुरेंद्र, दाताराम, मेहरचंद यादव, सुरेंद्र गुर्जर, रामावतार, श्रीराम, जगदीश जेवरिया, सुनील गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet