सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दो जयपुर रेफर, तीन दोस्त थे कार में सवार, कार डंपर में घुसी
सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दो जयपुर रेफर, तीन दोस्त थे कार में सवार, कार डंपर में घुसी
झुंझुनूं : सदर थाना इलाके के दोरासर में उदयपुरवाटी-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर बुधवार देर रात एक कार डंपर के पीछे टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया।
एएसआई आशुतोष ने बताया कि बुधवार रात कार में सवार तीन दोस्त उदयपुरवाटी की तरफ से झुंझुनूं लौट रहे थे। इस दौरान दोरासर गांव के बस स्टैंड के नजदीक आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार में नयासर निवासी राजकुमार (33) पुत्र दयाराम मीणा, नेता की ढाणी निवासी विकास (35) पुत्र मातूराम कुमावत व वीरेंद्र (34) पुत्र रामकरण कुमावत घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय BDK अस्पताल लाया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने नयासर निवासी राजकुमार मीणा को मृत घोषित कर दिया। जबकि नेता की ढाणी निवासी विकास व वीरेंद्र के गंभीर घायल होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। राजकुमार का शव बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।
मीटिंग की बोलकर गया था मृतक राजकुमार
हादसे में जान गंवा चुका युवक राजकुमार घरवालों को सीकर में किसी मीटिंग में शामिल होने की बोलकर गया था। मृतक की शादी 2021 में हुई थी। पत्नी गृहिणी है और इनके दो साल की बच्ची भी है। वहीं, घायल वीरेंद्र 22 अगस्त को ही विदेश से आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033604


