12वां नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन:160 रोगियों की हुई जांच, 58 मरीजों का ऑपरेशन के लिए हुआ चयन
12वां नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन:160 रोगियों की हुई जांच, 58 मरीजों का ऑपरेशन के लिए हुआ चयन
सुजानगढ़ : लायंस क्लब सुजानगढ़ एवम जिला अंधता निवारण समिति जयपुर की ओर से बुधवार को 12वें नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माहेश्वरी सेवा सदन में किया गया।
क्लब सचिव प्रशान्त पारीक ने बताया कि कैंप की शुरुआत मुख्य अतिथि कोतवाली एसएचओ धर्मेंद्र मीणा, बैंकर सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक जाजू, सीताराम सोनी, सहदेव सोनी, एडवोकेट निरंजन सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉ. सोनल अग्रवाल व टीम ने 160 रोगियों का परीक्षण किया और ऑपरेशन के लिए 58 रोगियों का चयन किया।
क्लब उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने बताया कि कैंप में लायंस क्लब द्वारा रोगियों को मुफ्त दवाइयां एवम चश्मे दिए गए। कैंप में लायंस क्लब के एमजेएफ लॉयन पवन मोसूण, लॉयन एडवोकेट रजनीकांत सोनी, लॉयन देवेंद्र बेदी, लॉयन यश जगवानी, लायन मुरली राठी, लायन एडवोकेट अंकित चोटिया, डॉ. सुरेश कालानी, लायन सीए रोहित शर्मा, लॉयन सुनीता बेदी, लायन सुनीता रावतानी, लॉयन रेखा सोनी, लॉयन मोनिका सोनी, लॉयन चित्रा जगवानी लायन प्रीति सारदा, सहयोगी निखिल सोनी, जयप्रकाश जांगिड़, गिरधारीलाल प्रजापत, मोहम्मद अनवर मौलानी व गोपालचंद सोनी ने भी अपनी सेवाएं दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2033974


