[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएसएफ जवान अभय सिंह शेखावत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीएसएफ जवान अभय सिंह शेखावत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बीएसएफ जवान अभय सिंह शेखावत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बड़ागांव : बड़ागांव निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हैड कांस्टेबल अभय सिंह शेखावत का गुरुवार देर रात निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बड़ागांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव में जैसे ही उनके निधन की सूचना पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

अभय सिंह शेखावत का पार्थिव शरीर जयपुर से सेना के वाहन द्वारा सड़क मार्ग से बड़ागांव लाया गया। पार्थिव देह के गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सम्मान में बड़ागांव कॉलेज बस स्टैंड से उनके निवास तक युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए युवा भारत माता के जयकारे लगाते हुए वीर जवान को अंतिम सलामी देने पहुंचे।

घर पर अंतिम दर्शन एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। श्मशान घाट पर बीएसएफ की ओर से सैन्य सम्मान दिया गया। जयपुर से आई बीएसएफ की टुकड़ी ने सब इंस्पेक्टर सौरभ भाटिया के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर अपने साथी जवान को अंतिम विदाई दी।

इस दौरान पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री वीरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, अजय भालोठिया, राजेंद्र प्रसाद सैनी, पूर्व सैनिक सुभाष चन्द्र खैरवा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने अभय सिंह के राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त और कर्तव्यनिष्ठ जवान बताया।

अभय सिंह के पुत्र रुद्र प्रताप सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बीएसएफ के जवानों ने सैन्य परंपरा के अनुसार तिरंगा उनके पुत्र रुद्र प्रताप सिंह को सौंपा।

अभय सिंह के चाचा नरपत सिंह शेखावत ने बताया कि अभय सिंह पिछले करीब दो माह से कैंसर से पीड़ित थे और जयपुर स्थित महावीर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे बीएसएफ में हैड कांस्टेबल पद पर कार्यरत थे तथा वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात थे।

अंतिम संस्कार में एएसआई जगदीश प्रसाद, पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी, सुबेदार आजाद सिंह, सुरेंद्र शेखावत, महंत रविन्द्र पारीक, महीपाल महला, चंदू शर्मा, रणवीर सिंह, सुरेश सैनी, ज्ञान सिंह शेखावत, पटवारी राहुल कुमार, महीपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अभय सिंह अपने पीछे पत्नी हरकेश कंवर, पुत्र रुद्र प्रताप सिंह और पुत्री लक्षिता को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे वर्तमान में अध्ययनरत हैं। गांव के लोगों ने अभय सिंह के निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles