रिको क्षेत्र में लाल मंदिर में गंदे पानी का कुआं खोदा जा रहा है के विषय में ज्ञापन दिया गया
रिको क्षेत्र में लाल मंदिर में गंदे पानी का कुआं खोदा जा रहा है के विषय में ज्ञापन दिया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल द्वारा विहिप जिला उपाध्यक्ष जयराज जांगिड एवं जिला संयोजक रवि गुप्ता के नेतृत्व में आरएम रिको झुन्झुनूू को ज्ञापन किया गया जिसमें बताया गया कि पहले भी 02 अगस्त 2024 को पत्र दिया गया कि रिको क्षेत्र में लाल मंदिर में गंदे पानी का कुआं खोदा जा रहा है के विषय में ज्ञापन दिया गया था। जिस पर कार्यवाही कर कार्य को बंद कर दिया गया था लेकिन फिर से आज पुनः कार्य चालू किया गया है। गंदे पानी से मंदिर में बड़े पीपल के पेड़ों को नुकसान होगा जिससे हिंदू समाज में काफी रोष है। आप यह पानी निकासी की व्यवस्था अन्य जगह करें। अन्यथा समस्त हिंदू समाज को लेकर रिको प्रशासन का पुतला फुका जाएगा।
इस मौके पर जिला सहसंयोजक सुशील प्रजापति, रोहन सैनी, पार्षद अशोक प्रजापति, अशोक सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038350
