[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी : दोहा से आई मदद:राजस्थानी ग्रुप ने भेजे 1.11 लाख रुपए, आर्थिक तंगी के कारण दो बार स्थगित हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी : दोहा से आई मदद:राजस्थानी ग्रुप ने भेजे 1.11 लाख रुपए, आर्थिक तंगी के कारण दो बार स्थगित हुई थी शादी

दोहा से आई मदद:राजस्थानी ग्रुप ने भेजे 1.11 लाख रुपए, आर्थिक तंगी के कारण दो बार स्थगित हुई थी शादी

उदयपुरवाटी : बर्तन साफ करके अपने परिवार का गुजारा करने वाली बिमला देवी की दो बेटियों की शादी रविवार को धूमधाम के साथ होगी। शादी के लिए सात समंदर पार दोहा कत्तर से राजस्थानी भाइयों ने 1.11 लाख रुपए की आर्थिक मदद भेजी है। अन्य व्यवस्थाएं जन सहयोग से सामाजिक संगठन के पदाधिकारी जुटा रहे हैं।

आर्थिक तंगी के कारण दो बार स्थगित हुई शादी

जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी में किरोड़ी रोड़ पर पहाड़ी तलहटी में रहने वाले बिजोरिया परिवार की बिमला देवी के चार बेटियां और एक बेटा था। परिवार का इकलौता चिराग बुढ़ापे का सहारा पिछले साल सड़क दुर्घटना में चला गया। बेटे के दुख से बिमला का पति पटवारी बिजोरिया भी कुछ माह पहले बिमारी से चल बसा। बिमला की एक बेटी की पहले शादी हो गई थी। दो बेटियों की शादी आर्थिक तंगी के चलते दो बार स्थगित हो गई थी। सामाजिक संगठन बेसहारों की आवाज के पदाधिकारियों ने बीड़ा उठाया तो कई लोग सहयोग करने के लिए आगे आने लगे। किसी ने खाने की हां भरी तो कोई टेंट लगाने के लिए तैयार हो गया।

दोहा के एक ग्रुप ने भेजे 1.11 लाख रुपए

दोहा, कत्तर में रहने वाले राजस्थानी लोगों ने ऐसी बेटियों की शादी में मदद करने के लिए एक ग्रुप बना रखा है। उस ग्रुप तक बात पहुंची तो उन्होंने दोनो बेटियों की शादी के लिए 1.11 लाख रुपए अपने ग्रुप से जुटाए। ग्रुप से जुड़े सीकर के राकेश कुमावत ने राशि दुल्हन बनने वाली मंजू और बबिता की मां बिमला देवी को सुपुर्द की है।

ये लोग, संगठन जुटे मदद में

इस मौके पर शीशराम गुर्जर, ओमप्रकाश सैनी, किशोर सैनी, जगदीश महरानिया, राजेश चंवरा, सुरेश मीणा किशोरपुरा, शीशराम मंडावरा, आशिष शर्मा, रवि जांगिड़, कैलाश जलंद्रा, दिनेश ओलखा मौजूद थे। इसके अलावा करीब सवा लाख रुपए से अधिक का चंदा सामाजिक संगठन के पास एकत्रित हो गया। शनिवार की रात दोनो बेटियों की ठाठ-बाट से बिंदौरी निकाली गई। शादी में गिरधारीलाल इंदौरिया, सुरेंद्र गोदारा, किरोड़ी के मनीष कसाना, नागौर के राकेश गहलोत, बाबूलाल सैनी, पार्षद विश्वेश्वरलाल सैनी, शीशराम गुर्जर, ओमप्रकाश सैनी, धोलूराम सैनी, नेतराम राठी, कीर्ति बजावा, समदर पहाड़ीला के साथ कई लोग मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77