[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना-पचेरी : पचेरी में इंटरनेशनल अधिवक्ता डीसी सिंघानिया के निधन पर हुई शोक सभा:सिंघानिया को किया याद, बुजुर्गों का कंबल देकर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

बुहाना-पचेरी : पचेरी में इंटरनेशनल अधिवक्ता डीसी सिंघानिया के निधन पर हुई शोक सभा:सिंघानिया को किया याद, बुजुर्गों का कंबल देकर किया सम्मान

पचेरी में इंटरनेशनल अधिवक्ता डीसी सिंघानिया के निधन पर हुई शोक सभा:सिंघानिया को किया याद, बुजुर्गों का कंबल देकर किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकाश शर्मा

बुहाना-पचेरी : पचेरी में इंटरनेशनल अधिवक्ता डीसी सिंघानिया के निधन पर हुई शोक सभा। देश ही नहीं विदेशों में वकालत में अपनी पहचान बनाने वाले सिंघानिया विश्वविद्यालय के फाउंडर डीसी सिंघानिया के निधन पर शनिवार दोपहर 12.30 से 1.30 तक सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। वहीं दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की गई। तत्पश्चात लोगों ने दो मीनट का मौन रखा। रवि सिंघानिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के फाउण्डर पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा व चिकित्सा में विकास के लिए अहम योगदान दिया है। उनकी कर्मठता व ईमानदारी के बल पर ही आज यह विश्वविद्यालय अपनी उचाईयों को पाने में सफल हो पाया है।

शोकसभा में रवि सिंघानिया, रोहित जैन, वीसी केएम दीक्षित, थानाधिकारी बनवारीलाल, प्रोवीसी डॉ. उमाशंकर यादव, प्रोवीसी डॉ. पवन त्रिपाठी, बिजेन्द्र शर्मा, डॉ. सुमेर, डॉ. धर्मपाल, प्रवीण गोयल, हरिकिशन शर्मा दिल्ली, राजकुमार यादव, गाड़ाखेडा प्रिंसीपल सुमित्रा स्वामी, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, पूर्व सरपंच जसवंत यादव, अमीलाल बोहरा, रामगोपाल शर्मा, डीसी मेहता, अरविन्द बंसल, विक्रमसिंह यादव, सुनील चौधरी, शाहनवाज खान, हरेन्द्र गुर्जर, अश्वनी रांटा, संदीप यादव, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. नीरज मालवीय, प्रतिभा मालवीय, मुकेश शर्मा अलीपुर, सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

सिनीयर सिटीजन का किया सम्मान

सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में डीसी सिंघानिया की शोक सभा के बाद सिनीयर सिटीजन का सम्मान किया गया। इस दौरान सैकेड़ो सिनीयर सिटीजनों को गर्म कम्बल देकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान रवि सिंघानिया, रोहित जैन, वीसी केएम दीक्षित, प्रोवीसी डॉ. पवन त्रिपाठी, गाड़ाखेडा प्रिंसीपल सुमित्रा स्वामी, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, अमिलाल बोहरा, डॉ. धर्मपाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77