चिड़ावा में सड़क पर रखे कचरा पात्र टूटे:पालिका प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, गंदगी से लोग हो रहे परेशान
चिड़ावा में सड़क पर रखे कचरा पात्र टूटे:पालिका प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, गंदगी से लोग हो रहे परेशान
 
		  चिड़ावा : चिड़ावा की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए मुख्य रोड पर सूखा-गीला कचरा डालने के लिए छोटे कचरा पात्र रखे गए थे। जो केवल औपचारिकता बनकर रह गए। पालिका प्रशासन ने चुनिंदा जगहों पर दो-दो छोटे कचरा महीनेभर पहले पात्र रखे गए थे। जो अधिकतर तो टूट चुके हैं। एक-दो बचे हैं, वह भी हर समय औंधे मुंह गिरे रहते हैं।
जानकारी के अनुसार पालिका प्रशासन ने कुछ दिन पहले कबूतर खाना बस स्टैंड से चुंगी नाका तक मुख्य सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर छोटे कचरा पात्र रखे थे। ढक्कर और स्टैंड लगे कचरा पात्र महज कुछ दिन बाद ही टूटने लगे। हालात ऐसे है कि कबूतर खाना से चुंगी नांका तक महज सात छोटे कचरा पात्र रखे हुए हैं। जिसमें से कबूतर खाना पर रखे कचरा पात्र का स्टैंड गायब हो चुका है। हर समय कचरा पात्र भी औंधे मुंह गिरा रहता था। ऐसे ही हालात पंचायत समिति के सामने देखने को मिल रहे। यहां केवल एक कचरा पात्र रखा हुआ था। वह भी कुछ ही दिन में टूट गया। पुलिस चौकी के पास दो कचरा पात्र रखे गए। जिसके भी स्टैंड उखड़ चुके है।
लोगों का कहना है कि हजारों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद छोटे कचरा पात्रों का कोई उपयोग नहीं हो रहा। वही, जगह-जगह रखे प्लास्टिक के कचरा पात्र के ढक्कर और स्टैंड तक गायब हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि देखरेख के अभाव में कचरा पात्रों की दुर्दशा हो रही है।
उन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा रखने के बाद कचरा पात्रों की कोई देखरेख नहीं की। वहीं रही-सही कसर मुख्य सड़कों पर विचरण करते बेसहारा पशुओं ने पूरी कर दी। ऐसे में माना जा रहा है कि पालिका प्रशासन ने महज दिखावे के लिए छोटे कचरा पात्र रखे।
 
								 
															 
								 देश
देश विदेश
विदेश प्रदेश
प्रदेश संपादकीय
संपादकीय वीडियो
वीडियो आर्टिकल
आर्टिकल व्यंजन
व्यंजन स्वास्थ्य
स्वास्थ्य बॉलीवुड
बॉलीवुड G.K
G.K खेल
खेल बिजनेस
बिजनेस गैजेट्स
गैजेट्स पर्यटन
पर्यटन राजनीति
राजनीति मौसम
मौसम ऑटो-वर्ल्ड
ऑटो-वर्ल्ड करियर/शिक्षा
करियर/शिक्षा लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल धर्म/ज्योतिष
धर्म/ज्योतिष सरकारी योजना
सरकारी योजना फेक न्यूज एक्सपोज़
फेक न्यूज एक्सपोज़ मनोरंजन
मनोरंजन क्राइम
क्राइम चुनाव
चुनाव ट्रेंडिंग
ट्रेंडिंग Covid-19
Covid-19






 Total views : 1887707
 Total views : 1887707



