[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राउमावि महनसर 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया : भामाशाहों ने दिया लाखों का आर्थिक सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राउमावि महनसर 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया : भामाशाहों ने दिया लाखों का आर्थिक सहयोग

राउमावि महनसर 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया : भामाशाहों ने दिया लाखों का आर्थिक सहयोग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

महनसर : राउमावि महनसर 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया, भामाशाहों ने दिया लाखों का आर्थिक सहयोग, लगाएंगे सीसीटीवी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रधानाचार्य सुमिता कुल्हरी की अध्यक्षता, शिक्षाविद् लक्ष्मण सिंह धींवा के मुख्य आतिथ्य एंव संजय कस्वां, गोविंद प्रसाद खेतान, बनवारी लाल मीणा, भँवरु खाँ, राजेश जाँगिड़, महेन्द्र सिंह शेखावत, नदीम खान, खान मोहम्मद, वीडिओ पूजा शेखावत, प्रशासनिक अधिकारी बलबीर सिंह, खलील लुहार, आशा देवी आदि के आतिथ्य में हर्षोल्लास से मनाया गया।

प्रधानाचार्य सुमिता कुल्हरी के नेतृत्व में झण्डारोहण किया गया एंव व्याख्याता महेन्द्र सिंह लाम्बा के नेतृत्व में परेड ने सलामी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक एंव देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य सुमिता कुल्हरी ने विद्यालय की शैक्षिक एंव सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने एंव भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में भामाशाहों एंव ग्रामवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

भामाशाह संजय कस्वां ने 21000₹ का आर्थिक सहयोग देते हुए विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए सम्पूर्ण खर्च एक लाख 30 हजार रुपये जल्दी ही उपलब्ध करवाने की घोषणा की। भामाशाह गोविंद प्रसाद खेतान ने विद्यालय में जनसहयोग से जल्दी ही सीसीटीवी लगवाने की घोषणा की। भामाशाह अब्दुल रहमान खोखर ने समारोह में वितरण के लिए मिठाई उपलब्ध करवाई।

वरिष्ठ अध्यापक परमेश्वरी एंव मुरारीलाल चौहान ने 5100-5100₹ आईसीटी लैब सौंदर्यीकरण के लिए एंव वरिष्ठ अध्यापक घङसीराम धायल एंव कमला पूनियां ने कार्यालय सौंदर्यीकरण के लिए 5100-5100₹ का आर्थिक सहयोग दिया।

बनवारीलाल मीणा ने 2000₹, लक्ष्मण सिंह धींवा ने 1100₹, महेन्द्र सैन ने 1100₹, जनाब भँवरु खाँ ने 500₹, राजेश जाँगिड़ ने 500₹,  खलील लुहार ने 500₹, जाकिर अली ने 500₹, श्रीराम सर्वा ने 500₹, मंगलचंद जाखड़ ने 500₹ सहित उपस्थित ग्रामवासियों एंव अभिभावकों ने आर्थिक सहयोग दिया।

समारोह में अभिभावक, पूर्व विद्यार्थी, महिलाएं एंव ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का संचालन व.अध्यापक अशफाक अली बिसाऊ ने किया।

समारोह में वाईस प्रिंसिपल रियाज अली खान, व्याख्याता इकबाल हुसैन, सुमन बसेरा, महेन्द्र सिंह लाम्बा, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, घङसीराम धायल, परमेश्वरी, बबीता, मुरारीलाल चौहान, अध्यापक सरिता, महिपाल सिंह, दयानंद गावङिया, राजेश कुमार, विद्याधर सिंह, सुरेन्द्र धायल, कमला पूनियां, अनिल माथुर, एएओ राधाकृष्ण, रामेश्वरदयाल धौलपुरिया, सुल्तान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77