[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में काटड़ माता का प्राकट्य महोत्सव मनाया:महिलाओं ने निकाली कलश और निशान यात्रा, देवी-देवताओं की झांकी सजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में काटड़ माता का प्राकट्य महोत्सव मनाया:महिलाओं ने निकाली कलश और निशान यात्रा, देवी-देवताओं की झांकी सजी

उदयपुरवाटी में काटड़ माता का प्राकट्य महोत्सव मनाया:महिलाओं ने निकाली कलश और निशान यात्रा, देवी-देवताओं की झांकी सजी

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर में काटड़ माता का प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कलश और निशान यात्रा निकाली। साथ ही, देवी-देवताओं की झांकियां भी सजाई गईं। यात्रा प्राचीन गोपीनाथजी मंदिर से शुरू हुई। पंडित जितेंद्र पुजारी की देखरेख में कलश और निशान का पूजन हुआ। नव निर्वाचित चेयरमैन अनुराधा सैनी ने निशान दिखाकर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा मुख्य बाजार, शाकंभरी गेट, घूमचक्कर, नई मंडी, जांगिड़ कॉलोनी और पांच बत्ती होते हुए मंदिर पहुंची। रास्ते में लोगों ने फूलों से यात्रा का स्वागत किया। छोटे बच्चों ने देवी-देवताओं की झांकियां सजाईं।

मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर के महंत मनीष महाराज, निरंजन शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, ऋषभ जांगिड़, भारत कुमावत, लकी जांगिड़, रामनिवास सैनी, अंकित सैनी, विजेंद्र सैनी, अशोक सैनी, श्रीकांत शर्मा, झूंझार सिंह, सुरेश सैनी, अंकित सोनी, शंभू पाराशर, सत्येंद्र शर्मा, मनोज, पवन शर्मा, हिमांशु कुमावत, अनु सैनी, ममता सैनी, कमलेश सैनी, किरण सैनी, मोनिका आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77