पैरा एशियन चैंपियनशिप में बंटी जांगिड़ ने जीता सिल्वर मेडल:देवरोड़ स्टेडियम में सम्मान, 22 किलोमीटर निकली रैली; खिलाड़ी ने कोच को दिया जीत का श्रेय
पैरा एशियन चैंपियनशिप में बंटी जांगिड़ ने जीता सिल्वर मेडल:देवरोड़ स्टेडियम में सम्मान, 22 किलोमीटर निकली रैली; खिलाड़ी ने कोच को दिया जीत का श्रेय
पिलानी : जापान में आयोजित पैरा एशियन चैंपियनशिप- 2026 में हाई जंप (T64) स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले झुंझुनूं जिले के थिरपाली गांव निवासी बंटी जांगिड़ का देवरोड़ स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। बंटी की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान उनके कोच और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जयसिंह धनखड़ का भी सम्मान किया गया। बंटी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय कोच जयसिंह धनखड़ को दिया।
देवरोड़ से थिरपाली गांव तक निकाली विजय रैली
पदक जीतकर लौटे बंटी जांगिड़ के सम्मान में देवरोड़ स्थित खेल मैदान से विजय एवं अभिनंदन रैली निकाली गई। रैली पिलानी के भगत सिंह सर्किल से होते हुए उनके पैतृक गांव थिरपाली पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने खिलाड़ी का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
पिलानी के भगत सिंह सर्किल पर स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने बंटी जांगिड़ तथा उनके कोच जयसिंह धनखड़ का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। दोनों को साफा पहनाया गया और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने बंटी जांगिड़
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजकुमार नायक, पीटीआई सरोज सिंह, पीटीआई राजकुमार, स्पोर्ट्स कोच एवं असिस्टेंट प्रोफेसर कमल नायक, रतन सैनी, महेंद्र स्वामी, विनोद मोयल, कोच राजन नायक, राकेश भार्गव, माया सैनी, लालचंद चोटिया और राहुल कटारिया सहित पिलानी के कई खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बंटी जांगिड़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बंटी की मेहनत, लगन और उपलब्धि क्षेत्र के दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। जापान में आयोजित चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन जिले और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2485669


