[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हनीट्रैप गैंग के आरोपी चचेरे भाई गिरफ्तार:फ्लैट पर होटल कारोबारी को मारपीट कर लूटा था; मास्टरमाइंड आरोपी-युवती की तलाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में हनीट्रैप गैंग के आरोपी चचेरे भाई गिरफ्तार:फ्लैट पर होटल कारोबारी को मारपीट कर लूटा था; मास्टरमाइंड आरोपी-युवती की तलाश

सीकर में हनीट्रैप गैंग के आरोपी चचेरे भाई गिरफ्तार:फ्लैट पर होटल कारोबारी को मारपीट कर लूटा था; मास्टरमाइंड आरोपी-युवती की तलाश

सीकर : सीकर में हनीट्रैप गैंग के 2 आरोपी चचेरे भाइयों को उद्योग नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने अपनी गैंग के लोगों के साथ मिलकर जयपुर के एक होटल कारोबारी को सीकर में फ्लैट पर बुलाकर लूटा था। पुलिस अब मास्टरमाइंड युवक और युवती सहित गैंग के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- जयपुर के रहने वाले एक होटल कारोबारी ने 18 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बताया था कि इंस्टाग्राम पर संजना कल्याण नाम की एक लड़की से बातचीत होती थी। युवती ने 17 अक्टूबर को मुझे मिलने के लिए सीकर बुलाया। उस लड़की ने होटल कारोबारी को सीकर में यूनिक अनमोल रेजिडेंसी के एक फ्लैट की लोकेशन भेजी। ऐसे में होटल कारोबारी फ्लैट पर पहुंच गया।

पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सोर्सेज के आधार पर चूरू के सिद्धमुख के चुबकीयागढ़ में दबिश देकर आरोपी निरंजन उर्फ निंजू (21) पुत्र विनोद जाट और उसके चचेरे भाई निखिल जाट (20) पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।

8-10 बदमाशों ने होटल के रूम में की थी मारपीट

पीड़ित ने शिकायत में बताया- 10 से 15 मिनट बाद वहां 8 से 10 लड़के आए, जिन्होंने युवती को बाहर भेज दिया। इसके बाद रूम को लॉक करके मेरे साथ मारपीट करना शुरू की। आरोपियों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा, IPHONE 17 PRO और 25 हजार रुपए लूट लिए। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि 2 लाख रुपए और दे देना। हमारा आदमी तुम्हारी होटल पर आएगा, उसको पैसे देना। यदि पैसे नहीं दिए तो रेप का केस लगाएंगे। पुलिस में कार्रवाई की तो तेरे को जान से मार देंगे।

आरोपी और युवती ने बनाया था प्लान

पुलिस के अनुसार- अब तक की जांच में सामने आया कि आरोपी निरंजन हनीट्रैप गैंग के मास्टरमाइंड अनिल का परिचित था। अनिल और उसके पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती ने पूरा प्लान बनाया। होटल कारोबारी को इंस्टाग्राम पर बातचीत करके बुलाया। आरोपी अनिल ने निरंजन, निखिल और अपने बाकी साथियों को पहले ही सीकर बुला लिया था। जैसे ही होटल कारोबारी फ्लैट पर पहुंचा तो कुछ मिनट बाद ही सभी आरोपी वहां आए और होटल कारोबारी को लूट लिया।

पुलिस के अनुसार- पीड़ित की ओर से संजना कल्याण नाम की युवती से सोशल मीडिया पर बातचीत होना बताया गया है। अंदेशा है कि वास्तविक नाम कोई और हो सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77