[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पांच जनसभाएं, राहुल कस्वां और रफीक मंडेलिया ने मांगा समर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पांच जनसभाएं, राहुल कस्वां और रफीक मंडेलिया ने मांगा समर्थन

चूरू विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में पहुंचे नेता, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे उठाए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला परिषद चुनाव-2026 के तहत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मंगलवार को चूरू विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में जनसभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं को सांसद राहुल कस्वां और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए ग्रामीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही।

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और समाधान के लिए प्रयास करने चाहिए।

पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाएं ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में विकास कार्यों को गति देने, आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।

पांच प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभाएं

ग्राम दूधवाखारा में जिला परिषद वार्ड संख्या 26 की कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश देवी बुडानियां, गिनड़ी ताल में वार्ड संख्या 25 की प्रत्याशी लक्ष्मी देवी प्रजापत और खंडवा में वार्ड संख्या 24 की प्रत्याशी शांति देवी देहड़ू के समर्थन में जनसभाएं हुईं। इसी प्रकार बालरासर आथुना में वार्ड संख्या 23 की प्रत्याशी आशा देवी स्वामी तथा ढाणी डीएसपूरा में वार्ड संख्या 22 की प्रत्याशी संतोष देवी बाबल के समर्थन में सभा आयोजित की गई।

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन रामरतन सिहाग ने किया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, धर्मेन्द्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, रामेश्वर प्रजापति, रामप्रताप कांटिवाल, विधाधर मेघवाल, रमजान खान, संजय भाटी, हेमंत सिहाग, नारायण बालाण, जमील चौहान, साजीद मोयल, चीमनाराम कालेर, लीलाधर चुलेट, प्यारेलाल दानोदिया, डीके कस्वां, अबरार खां, विकास बुडानिया, विकास मील, मनीराम कडवासरा, नारायण सिहाग, सुखाराम घिंटाला, जयचंद मेघवाल, मुकेश कडवासरा, रावतराम रणवां, गोरधन कस्वां, शिवकुमार शर्मा, शेर खां मलखाण, कमल सिंह राठौड़, कमल सैनी, हर्ष लाम्बा, नरपत रोलण, श्रवण बसेर, सलीम पीए, रामचन्द्र सुण्डा, सुशीला सुण्डा, बालीबाई, वाहिद सब्जीफिरोस, सलीम कुरेशी, सुरेन्द्र ढण्ड, सुनिता कपुरिया, विमल शर्मा, आशाराम सैनी, प्रित चावरिया, अली मोहम्मद भाटी, सम्मीउल्लाह गौर, इमरान मलनस, सत्यानारायण कस्वा, संदीप पांडिया, सुरेश सैनी, मदनलाल सैनी, निरंजन शर्मा, शंकर लाल शर्मा और हरदत खाखल सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77