[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपावली से पहले बिसाऊ नगरपालिका अलर्ट, सफाई और रोशनी व्यवस्था सुधारने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

दीपावली से पहले बिसाऊ नगरपालिका अलर्ट, सफाई और रोशनी व्यवस्था सुधारने के निर्देश

पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक, वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने और बंद स्ट्रीट लाइटें चालू करने पर जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खां

बिसाऊ : दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिसाऊ नगरपालिका प्रशासन ने कस्बे में साफ-सफाई, कचरा संग्रहण और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर 27 अक्टूबर 2026 को नगरपालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में कर्मचारियों और सफाई एवं रोशनी व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित ठेकेदारों को सफाई कार्य और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। त्योहार के मद्देनजर पूरे कस्बे में वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का सर्वे करवाकर उन्हें जल्द चालू करने पर जोर दिया गया।

पालिका प्रशासन ने घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था नियमित रखने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालयों और मूत्रालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि दीपावली के दौरान नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

नगरपालिका प्रशासन का लक्ष्य दीपावली से पहले कस्बे के सभी वार्डों में सफाई, कचरा संग्रहण और रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदारों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा शिकायतों का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77